Advertisement
मप्र में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी कम है, मगर उमस का असर बना हुआ है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है। गर्मी का असर कम है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसा अंदेशा है कि इस बार राज्य में मानसून के प्रवेश का रास्ता बदल सकता है। इस बार मानसून इंदौर की तरफ से न प्रवेश कर मंडला-जबलपुर की ओर से राज्य में प्रवेश कर सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री, इंदौर का 34.8 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री और जबलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस रहा था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement