नोटबंदी को लेकर बैंक में जमकर हंगामा, सड़क पर लगाया जाम, SEE PICS
khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 11:58 AM (IST)
मेरठ। नोट बंदी को लेकर
शहर के कई बैंकों के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। नोट बदलने और नकदी नहीं
मिलने के कारण हापुड़ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक पर मौजूद लोगों ने सड़क पर जाम
लगा दिया। इनका आरोप है कि कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं न तो पुराने नोट
बदले जा रहे है न ही जरुरत के हिसाब से खाते से पैसे की निकासी हो पा रही है।
माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे तैसे मामले को सँभाला। इसी
प्रकार गढ़ रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में लोगो नें हंगामा किया। यहां पर भी कैश
नहीं उपलब्ध होने की शिकायत मिल रही है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले