उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच से अवगत
कराया, इसके पूर्व उक्त स्कूल के अनुपस्थित रहे अध्यापकों का वेतन काटा जा
चुका है, शिकायत से विभाग में हड़कंप मचा रहा इसी प्रकार क्षेत्र के कई स्कूलों
में पचहत्तर प्रतिशत शिक्षक स्कूल गए और न ही बच्चों को देने हेतु एमडीएम की
ब्यवस्था रही, और न ही खेल कूद आदि के आयोजन हुए । इसी तरह
ग्रामीणों का आरोप है प्राथमिक विद्यालय अल्हवा में भी प्रधान अध्यापिका अनुपस्थित
रही। उनके विरुद्ध कई बार शिकायतें हुई है लेकिन शिकायतों के बावजूद शिक्षा
अधिकारी उसे बचाते हुए चले आ रहे है, इसके पूर्व भी कोरांव तहसील के एसडीएम
कुलदेव सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरक्षण किया था, शिक्षा के स्तर
और शिक्षकों की लापरवाही व अनुपस्थिति को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशाशन को अवगत
कराते हुए कार्यवाही की संस्तुति की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
प्राथमिक विद्यालय मानपुर में अनुपस्थित शिक्षको के विरुद्ध वेतन काटने की
कार्यवाही की जा रही है।