इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता है तथा कई मामलों में यह रोग जानलेवा रूप भी ले सकता है। इसमें मांसपेशियों तथा जोडों में भयानक दर्द होता है। चकत्ते पहले पैरों व फिर छाती पर कभी कभी सारे शरीर पर फैल जाते है साथ ही पेट खराब हो जाना,दर्द,कमजेारी,दस्त लगना,लगातार चक्कर आना,भूख न लगना भी लक्षण के रूप में माने जाते हैं। जब रोगी का तापक्रम सामान्य नही हाता है तब तक उसके रक्त में प्लेटलेटस की संख्या कम रहती है।