मान्यता है कि अष्टमी और नवमी के बदलाव वाले
समय में मां दुर्गा अपनी शक्तियों को प्रकट करती हैं। इसलिए इस दिन एक विशेष
प्रकार की पूजा की जाती है जिसे चामुंडा की सांध्यपूजा के नाम से जाना जाता है।
महाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्यक्ति को देवी भगवती की पूरे विधि विधान
से पूजा करनी चाहिए। माता की प्रतिमा अच्छे वस्त्रों से सुसज्जित रहनी चाहिए।
प्रतिमा को सारे पारंपरिक हथियारों से लैस रहना चाहिए। जैसे उनके सिर पर जो छत्र
होता है उस पर एक चांदी या सोने की छतरी होनी चाहिए।