House should not fall on personal relationships: CM Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सदन का असर व्यक्तिगत रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए- सीएम राजे

khaskhabar.com: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 8:41 PM (IST)
सदन का असर व्यक्तिगत रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए- सीएम राजे
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि मैं आज यहां तक पहुुंची हूं तो उसमें स्व. भैरोसिंह जी के मार्गदर्शन का अहम योगदान है। वे जो सुझाव देते थे, उनमें दूरदृष्टि होती थी, जिसके दूरगामी परिणाम होते थे। स्व. भैरोसिंह जी कहते थे कि राजनीति लम्बा खेल है जिसमें सोच-समझकर कदम उठाने और फैसले लेने की जरूरत होती है। राजे सोमवार को यहां रवीन्द्र मंच सभागार में स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरासिंह शेखावत की जयंती पर आयोजित वरिष्ठ विधायक सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह में मुख्यमंत्री सहित नौ वरिष्ठ विधायकों को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. भैरोसिंह जी ने जब मुझे झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी तब झालावाड़ मेरे लिए एकदम नया क्षेत्र था। तब मैंने नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंचने का मौका मिलेगा। आज मुझे मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है और प्रदेश के हर गांव को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं स्व. भैरोसिंह जी को धन्यवाद देती हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उनके बिना संभव नहीं हो सकता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement