House accept the budget of 370 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

370 करोड़ के बजट पर सदन ने लगाई सहमति की मुहर

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 4:54 PM (IST)
370 करोड़ के बजट पर सदन ने लगाई सहमति की मुहर
अजमेर। नगर निगम में अपेक्षा के विपरीत शांतिपूर्ण रही साधारण सभा में तीन अरब 70 करोड़ रूपये के बजट पर पूरे सदन ने सहमती की मोहर लगा कर पास कर दिया। बजट बैठक में विरोध की घोषणा करने वाली कांग्रेस के पार्षदों ने भी सत्ता पक्ष का साथ देते हुए बजट को पास करवाया। हां इतना जरुर रहा की भाजपा पार्षदों के निशाने पर अधिकारी रहे और उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली को सवालों के घेरे में खड़ा किया। अजमेर नगर निगम के इतिहास का सब से बड़ा बजट आज पास हो गया। तीन अरब 70 करोड़ रूपये के इस बजट को कांग्रेस पार्षद दल ने अपनी प्री जीसी में कल्पनाओं का दस्तावेज करार देते हुए इनके विरोध की घोषणा की थी। लेकिन सदन में किसी ने भी इस बजट का विरोध नही किया और सर्वसम्मती से इस बजट को पास किया। सदन में अपेक्षा के विपरीत भाजपा पार्षद विपक्षी कांग्रेस पार्षदों से ज्यादा आक्रामक दिखाई दिए। भाजपा पार्षदों का आरोप था की अधिकारी मनमर्जी करते है और जनता को परेशान करते हुए भ्रष्टाचार फैला रहे है।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement