Hot and humid conditions to continue in uttar pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:13 am
Location
Advertisement

उमसभरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, केरल-तमिलनाडु में अटका है मानसून

khaskhabar.com : रविवार, 16 जून 2019 11:18 AM (IST)
उमसभरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, केरल-तमिलनाडु में अटका है मानसून
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। अभी इससे अगले 24 घंटे निजात मिलने की संभावना भी कम है। लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ प्रो. धुव्रसेन के अनुसार, फिलहाल एक-दो दिन गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। अभी बारिश की संभावना भी नहीं है, ऐसे में उमस और बढ़ेगी। कुछ जगह लू के थपेड़े भी चलेंगे। उप्र में अभी मानसून आने की संभावना कम है।

मानसून अभी केरल और तमिलनाडु में ही ठिठका हुआ है और अगले दो-तीन दिनों तक इसके सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री, फरुखाबाद का 36 डिग्री, फिरोजाबाद का 33 डिग्री और हापुड़ का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement