Horoscope Today, 3 jan 2021 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: रविवार, 03 जनवरी 2021 08:45 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज सुबह से ही मन बहुत खुश रहेगा। किसी सोचे हुए काम के बनने की आशा हो जाएगी। मित्र मदद करेंगे, भरोसे के किसी आदमी से मदद मिलेेगी। काम-काज में सुधार लाने के उद्देश्य से किसी से सलाह-लेंगे। धार्मिक मामलों में आपका मन लगेगा और कुछ दान-धर्म में खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए अच्छा दिन है, उनसे कोई बातचीत फायदा पहुंचा सकती है। रिश्ते-नातों की बात जोर पकड़ेगी। किसी से मिलना-मिलाना लाभ दे सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आपके प्रयास रंग लाने ही वाले हैं। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। आपकी किसी खास आज्ञा का पालन देखने को मिलेगा। वृषभ: आज कारोबारी यात्रा का विचार त्याग दें, नुकसान हो सकता है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, आपको उधारी चुकानी के लिए भी थोड़ी दिक्कत हो सकती है। भूमि संबंधी मामलों में या तो लाभ होगा या जगह से संंबंधित कोई सुविधा मिलेगी। घर में सुख-साधन बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे। कोई छोटा-मोटा निर्माण संबंधी संशोधन कर सकते हैं। प्रेम संबंध के मामले में आप सावधानी से कार्य करें। मन में संदेह बहुत तकलीफ देते हैं। आप पर भी आरोप लग सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सलाह लेनी पड़ जाएगी। मिथुुन: किसी पुराने मामले में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। विवाद का कोई हल नहीं निकल पाएगा। संतान की तरफ से आज प्रसन्नता का दिन है, वह आपको सहयोग करेगी। भाई-बहिनों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। भाग-दौड़ का दिन है। कारोबारी यात्रा से आपका कोई काम चल सकता है, अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। कार्य-प्रणाली में संशोधन करते ही लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। घर के सौन्दर्य पर आज आप ध्यान देने वाले हैं। शुगर के रोगियों को सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement