Horoscope Today, 29 Jan 2021 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 07:16 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
तुला: आज कोई रुका हुआ काम बना लेेंगे, ग्रहस्थिति अच्छी है, आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। जो लोग आपको पूरी तरह नहीं जानते, वे भी आपका काम करेंगे। सरकारी लोगों से थोड़ी बहुत अड़चन रह सकती है परंतु उससे आपके काम-काज में कोई बुरा असर नहीं आएगा। पद-प्रतिष्ठा के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा और शाम के बाद किसी खास काम के बन जाने की संभावना है। यात्रा योग बने हुए हैं परंतु शाम के बाद की यात्रा ज्यादा अच्छी जाएगी। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। भाई-बहिनों से सीमित मदद मिल सकती है। वृश्चिक: आपके व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी। इन दिनों का कोई भी घटनाक्रम आपके पक्ष में रहेगा। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिल सकता है, उनका कोई अच्छा काम बनने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई विशेष प्रयोग करेंगे और आपके आस-पास चल रही बातों को नया मोड़ देने की कोशिश करेंगे। आज कई लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है जिनमें ना केवल मित्र बल्कि रिश्तेदार हो सकते हैं। दोपहर बाद किसी नए समाचार के साथ आप फिर उत्साह में आ जाएंगे और नए ढंग से योजना बनाएंगे। दूसरे शहरों से लाभ के अवसर हैं। स्थानीय यात्राएं लाभ दे सकती हैं परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। धनु: ग्रहस्थिति बहुत अनुकूल है और जिस काम को आज करना ही चाहते हैं उसे करने का अवसर मिल सकता है। आज बाहर की यात्राओं का त्याग कर दें परंतु स्थानीय यात्राएं कर सकते हैं। बकाया काम को निपटाने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। आज दैनिक आय बढ़ेगी। घर-परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए आप कुछ विशेष प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। इस समय आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। परिवार के कुछ सदस्य सहयोग करेंगेे, जिससे आपका उत्साहवद्र्धन होगा। व्यवसाय में सफलता के लिए कुछ नया नहीं करना पड़ेगा परंतु काम का समय जरूर बढ़ेगा।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement