Horoscope Today, 29 Jan 2021 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 07:16 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: काम-काज की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। किसी नए काम की शुरुआत की भूमिका बनेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। संतान को लेकर उत्साह में रहेंगे। कोई प्रगति देखने को मिल सकती है। भागीदारी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। थोड़े की कोशिश से ही आर्थिक लाभ बढ़ेगा। नए लोग जुड़ेंगे। किसी नए की पृष्ठभूमि में तैयारी कर सकते हैं परंतु इतना आसान नहीं हैं। आज कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। यात्रा के दृष्टिकोण से दिन शुभ नहीं है। विवाह या सगाई संबंध के लिए दिन ठीक है, बात आगे बढ़ा सकते हैं। शाम को आपके ऊपर व्यर्थ आक्षेप आ सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा। वृषभ: आज का दिन बहुत शानदार है। शाम से पहले-पहले आर्थिक लाभ हो जाएगा या रुका हुआ काम बन जाएगा। भागीदारी के मामलों में गति आएगी। आप बहुत तेज गति से काम करना चाहते हैं परंतु आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। भूमि या भवन के मामलों से छोटी-मोटी समस्या हल हो सकती है। आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी, इसके लिए आपको योजनाबद्ध ढंग से काम करना चाहिए। पिता से लाभ होगा, उन्हें भी लाभ होगा। कोई पुरानी उधारी वसूल करने के लिए कोशिश करेंगे तो सफलता मिल जाएगी। धार्मिक कार्यों में बहुत रुचि बढ़ेगी। कोई नया वादा कर सकते हैं। मिथुुन: काम-काम में विशेष रुचि रहेगी। बाहर से सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से संबंध बनेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से काम करें तो लाभ की संभावनाएं बन जाएंगी। विरोधी लोगों से बचकर रहें, वे कोई घटिया हरकत कर सकते हैं। यात्रा में कोई जोखिम नहीं लें, वाहन की गति धीमी रखनी होगी। शाम के बाद जो मेहनत करेंगे, उसका शुभ परिणाम कल तक आ जाएगा। गृहस्थ जीवन में समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध यदि है तो उसमें गति आएगी। पिता के लिए समय अच्छा है परंतु माता के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement