आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 08:29 AM (IST)
कर्क: आज मन बहुत शांत रहेगा। दैनिक काम व्यवस्थित ढंग से होता रहेगा। या
तो बाहर जाने की इच्छा ही नहीं होगी या अपने आप ही यात्रा निरस्त हो जाएगी।
घर-परिवार के कई लोग मिल-बैठकर समस्याओं पर मशविरा करेंगे। घर की प्रमुख
समस्या हल होने के आसार बन रहे हैं। वाहन संबंधी आपकी रुचि को लेकर घर में
चर्चा हो सकती है। संतान की प्रगति को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे, इस
दिशा में कुछ ना कुछ कदम उठाएंगे। सूर्य अनुकूल बने हुए हैं और विरोधियों
को परास्त करने में आपकी मदद करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी प्रशंसा
का दिन है।
सिंह: आज आपको यश प्राप्ति होगी, सार्वजनिक रूप से आपकी
प्रशंसा की जा सकती है। सच बोलने की धुन में मुंह से कोई कड़वी बात ना
निकालें। साझा भाव से काम करने में लाभ है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।
आपके किसी प्रिय विषय को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति में चल रहे हैं, जल्दी
ही उसका समाधान कर डालें। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, वे अच्छे
समाचार सुना सकते हैं। आपके हिस्से का लाभ हाथ में नहीं आ रहा है, कोई ना
कोई अड़चन बनी हुई है। व्यक्तिगत जीवन में कोई अच्छी बात आएगी, परस्पर
विश्वास बढ़ेगा।
कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है, जब आपको अपने कार्यस्थल
पर महत्व प्रदान किया जाएगा। आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपा जा सकता है।
साझेदारी के काम में समय अनुकूल होते हुए भी थोड़ी बहुत अड़चन बनी रहेगी।
एक-दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलना होगा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने की
दृष्टि से कोई ना कोई कदम उठाएंगे। कानूनी विवादों से दूर रहें और
पर-प्रपंचों से दूर रहें। यदि आप नौकरी करते हैं तो नीतिगत निर्णय लेने में
थोड़ी बहुत सावधानी बरतें, कोई गलती हो सकती है।