Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मिथुुन: ग्रहस्थितियां बहुत अच्छी हो रही हैं। काम-काज में विशेष प्रगति होगी। जिस ढंग से चाहेंगे, उसी ढंग से काम बनते जाएंगे। किसी खास कारण से अचानक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा का विचार त्याग दें, परेशानी हो सकती है। संतान को लेकर मन मेें चल रही चिंताएं दूर होंगी, यह उनकी सफलता का समय है। भूमि-भवन के मामलों में थोड़ी सी गति आएगी। आज नहीं तो कल विशेष उपलब्धि के योग बने हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय को लेना हो तो ले डालिए, यह निर्णय आगे लाभ देगा। जीवनसाथी के लिए समय बहुत शुभ है। उनके व्यवसाय में लाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका सहयोग उन्हें बड़ा लाभ दे सकता है। पित्त विकार बढ़ेंगे अत: आपको खान-पान में सावधानी बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



