Horoscope Today, 24 Nov 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 नवम्बर 2020 07:55 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी  12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा क्योंकि आपको काम करने का खूब अवसर मिलेगा। आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा। आज मनोरंजन के लिए भी अवकाश निकाल पाएंगेे। प्रात: से ही बकाया काम निपटाने की योजना बनाएंगे और शाम का समय अपने आमोद-प्रमोद में बिताएंगे। यह संभव है कि आज दावत का कार्यक्रम स्थगित हो जाए। व्यावसायिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप उन्हें सहयोग करेंगे और उन्हें लाभ भी होगा। संतान की किसी बात से आप थोड़ा नाराज से रहेंगे परंतु बाद में शांत हो जाएंगे। खाने-पीने में सावधनी बरतें। लाभ की दृष्टि से दिन ठीक जाएगा, आय बढ़ेगी। वृषभ: आज यात्रा का त्याग कर दें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। घर में काम-काज को लेकर थोड़ी कहा-सुनी सी रहेगी। लोगों का रुख आपको पसंद नहीं आएगा। इस समय आपको किसी भी मामले में जि़द नहीं करनी चाहिए। भूमि-भवन संबंधी मामलों में कोई वार्ता होगी तो आसानी रहेगी। बाहरी यात्रा का दबाव आए तो टाल दें। एक जगह पर टिककर काम करेंगे तो लाभ होगा। धर्म-कर्म में ज्यादा समय लगाएंगे और खर्चा भी करेंगे। दोपहर बाद किसी काम से अचानक मन उचट जाएगा। देर रात्रि में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। किसी भी कानूनी विवाद से आज दूर ही रहें। लेन-देन की कोई समस्या हल हो जाएगी। मिथुुन: घर में किसी खास बात को लेकर असहमति रहेगी। किसी कार्यक्रम में जाने के लिए भी अलग-अलग ही जाएंगे। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो आप किसी की प्रतीक्षा ना करें। संतान के लिए आज का दिन शुभ है और वे कोई नया कार्य प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं। यदि संतान की उम्र कम है तो पढ़ाई वगैरह में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी शुभ अवसर में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जिन्हें शुगर की बीमारी है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी। भाई-बहिन से आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी किसी विवाद में समस्या बनी ही रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक ठीक है परंतु खर्चा बहुत ज्यादा होगा। आज साझा भाव से काम नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement