Horoscope Today, 22 Sept 2020 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 08:26 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: घरेलू विवादों से मुक्ति नहीं मिलेगी। मन बहुत अशांत रहेगा और अपने व्यावसायिक कार्य भी ढंग से सम्पादित नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आप जितना प्रयास करेंगे, लाभ बढ़ता ही जाएगा। आपका कोई खास कार्य लोकप्रिय हो जाएगा। सरकारी लोग आज आपकी मदद करेंगे, यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, जैसा चाहेंगे, उसी ढंग से काम होगा। आज भागदौड़ के कारण भोजन संबंधी अनियमितताएं रहेंगी। आप परिस्थितियों से भी असंतुष्ट नजर आएंगे। वृश्चिक: समय लाभ का बना है, किसी घटना विशेष से मन में बहुत उत्साह रहेगा। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा और उसका कोई समाधान जल्दी से नहीं निकलेगा। आपका काम जैसे-तैसे निकलता रहेगा। किसी खास योजना पर आप बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे और बाधाओं के बावजूद भी शत्रु पर विजय पाएंगे। आपके काम की प्रकृति में थोड़ा सा परिवर्तन आ रहा है। लोगों से सलाह मशविरा करने की जरूरत है। आज शाम को थोड़ी-बहुत बेचैनी रहेगी और बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। घर-परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है। धनु: आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है, जिस काम में हाथ डालेंगे, बनता चला जाएगा। कामकाज में नवीनीकरण की आवश्यकता है। अपनी कार्य पद्धति को लेकर थोड़ा सा भ्रमित रहेंगे परन्तु किसी मित्र की सलाह पर आप आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत ही सावधानी बरतें आपके साथ षडय़ंत्र हो सकता है। एक तरफ आज लाभदायक परिस्थितियां रहेेंगी तो दूसरी तरफ खर्चा भी कम नहीं। कहीं ले देकर काम निकालने की प्रवृत्ति से बचें। आज इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और आप कोई बिगड़ा हुआ काम भी बना लेंगे।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement