Horoscope Today, 22 Sept 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 08:25 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज पिछले बकाया कामों को निपटाने की योजना बनाएं। आज सुबह से ही जल्दी काम शुरु कर देंगे और दोपहर तक भागदौड़ वाले काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण जायेगा परन्तु और दिनों की बजाय ज्यादा फायदा रहेगा। नया काम शुरु करने की योजना बना सकते हैं। शुक्र बलवान हैं और वे चाहते हैं कि कठोर श्रम वाले काम से बाहर आकर कोई अच्छा कार्य किया जाए। यात्रा लाभकारी हो सकती है अगर सोच समझकर बनाएं। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो व्यवसाय से सम्बन्धित है। वृषभ: आज भाग-दौड़ वाले काम नहीं करें, यात्रा शुभफलदायी नहीं होगी। एसिडिटी संबंधी समस्या सुबह से ही हो सकती है। वाहन संबंधी सुविधा बनी रहेगी, जिससे स्थानीय भाग-दौड़ के काम कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। खर्चा बहुत ज्यादा है और आप एक आस में लगातार खर्चा करते रहेंगे। शाम को अर्थ प्राप्ति हो सकती है परन्तु वह सामान्य दर्जे की होगी। शाम को काम-काज से जल्दी निवृत्ति ले लेंगे। किसी विवाद को सुलझाने के लिए समूह में बैठना पड़ सकता है। मिथुुन: कल वाला तनाव आज भी बना रहेगा। साझा भाव से काम करने का मन नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहने के बाद भी मन अशांत रहेगा। कोई सृजन कार्य सोचेंगे परन्तु उस पर ज्यादा टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। भूमि संबंधी विवाद बना रह सकता है, समझौते की कोई उम्मीद नहीं है। दावत का-सा माहौल तो बना रहेगा पर मन आधा ही रहेगा। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है और वे कोई खास काम सम्पादित कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपके उत्तरदायित्व बढ़ाए जा सकते हैं। इससे लाभ भी होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement