आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 08:00 AM (IST)
कर्क: आज दिन में तो यात्रा कर सकते हैं परन्तु शाम के बाद यात्रा का परहेज
करें। नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर आ सकता है, या
तो आज ही निर्णय ले लें या चार-पांच दिन के लिए टाल दें। भाई-बहिनों के
साथ सहयोग बढ़ेगा। उनके किसी काम में आप उनकी मदद करेंगे, बदले में वे आपकी
मदद करेंगे। निजी रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। जो बात कल तक मुश्किल लग रही
थी, अब आसान हो जाएगी। आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। आप वाणी पर संयम
रखें तो उपलब्धि ज्यादा हो सकती है। लेनदेन के मामले में आप खुद सामने नहीं
आएं बल्कि किसी अन्य को अपने स्थान पर काम करने दें। संतान के लिए अभी शुभ
समय चल रहा है और ठीक-ठीक प्रगति होगी। उनके लेनदेन के मामले में थोड़ी
परेशानियां बनी रहेंगी।
सिंह: आज की ग्रह स्थिति शानदार है। सुबह पहले
ही कोई लाभ की परिस्थिति बन सकती है या आगे के लिए आश्वासन मिल जाएगा।
कामकाज में कौशल बढ़ेगा। आप जिस काम में लगे हुए हैं, वह हानि-लाभ पर
आधारित है और ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरी में बॉस प्रसन्न
रहेंगे और आपको अपने किए गए काम का पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज में प्रशंसा
होगी। कार्य प्रणाली में मामूली सा संशोधन आपको अच्छी परिस्थितियां की ओर
ले जा सकता है। बाहरी लोगों से वार्ता में सफलता मिलेगी। आज किसी इंटरव्यू
में या साक्षात्कार में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी बातें
कुशलता के साथ कह पाएंगे। घर में वातावरण इतना अच्छा नहीं रहेगा परन्तु
कार्यालय में कामकाज में आपका मन लगेगा। छोटी यात्रा या खर्चा होने की
सम्भावना है।
कन्या: ग्रह स्थितियां अच्छा साथ दे रही हंै। इस समय हर
बात आपके पक्ष में जाएगी। व्यापार या व्यवसाय में नया रास्ता खुल सकता है।
आपकी किसी योजना की सफलता की सम्भावना है। कामकाज की गति तेज हो जाएगी।
किसी नए अवसर की आशा बनी रहेगी। इन दिनों आपकी पूछ बढ़ेगी और नए लोगों से
परिचय होगा। व्यवसाय में सहयोगी बढ़ेंगे। किसी विशेष काम से लाभ की उम्मीद
हो जाएगी। आज आपकी थोड़ी सी कोशिश से लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। नौकरी या
व्यसाय में कोई न कोई अवरोध चलता रहेगा परन्तु दूसरी तरफ काम भी अच्छा चलता
रहेगा। भाई-बहिनों से या निकट रिश्तेदारियों से मन प्रसन्न नहीं रहेगा।
किसी खास काम में बाधा निवारण के लिए बाहरी मदद की जरूरत पड़ेगी। मदद मिल
भी जाएगी। लेनदेन की परिस्थितियां और अच्छी हो सकती हैं।