Horoscope Today, 13 july 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जुलाई 2020 08:21 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क: इस समय आप पर काम-काज का बहुत अधिक दबाव रहेगा। कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा। आज उन कामों पर पहले निर्णय ले लें जो काफी समय से लंबित है। एक साहसी फैसले आपको स्थितियों पर जीत दिला सकती है। घर-परिवार के लोगों के साथ बाहर की यात्रा का मन बन सकता है। मौज-शौक में खर्चा होगा या अपनी शान-शौकत में खर्चा कर सकते हैं। माता-पिता के लिए दिन शुभ है। पिता को व्यवसाय में लाभ होगा या उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाए। कोई छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। संतान की चिंता यथावत बनी रहेगी। थोड़ा प्रयास करेंगे तो उनको बड़ी सफलता मिल सकती है। भागीदारी के मामलों में सावधानी से व्यवहार करेंगे। इस समय के निर्णय आगे चलकर लाभ देंगे। सिंह: आज भाग्यशाली दिन है। जिस काम की इच्छा करेंगे उसे समय पर पूरा कर पाएंगे और आपके उद्देश्य की पूर्ति होगी। एक वाहन के स्थान पर दूसरा वाहन लेने की बात जोर पकड़ेगी। इस समय भूमि-भवन पर खर्चा करने की स्थिति बन सकती है। आवश्यक खर्चा के बाद आप इसको स्थगित कर देंगे। आज भाग-दौड़ काफी रहेगी। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। पारिवारिक झगड़ों से दूर रहना ही अच्छा है, पर-प्रपंच से दूरी बनाए रखना ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए समय ठीक है। सगाई संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आज धार्मिक मामलों में काफी रूचि रहेगी। अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। अच्छे व्यक्ति से मिलना होगा। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी, काम-काज की प्रशंसा होगी और कुछ नया करने की प्रेरणा लेंगे। कन्या: आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं हो पाएगा। काम की जगह पर काफी अधिक व्यक्त रहेंगे और बकाया काम करते जाएंगे। इस समय कई लोगों से आपके संबंध बिगड़ जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। साझा भाव से काम करने में लाभ है, अकेले चलने की कोशिश की जो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस समय काफी वरिष्ठ लोगों से मिलना होगा। किसी तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। पिता या अन्य वरिष्ठ लोगों से आवश्यक सहयोग मिलेगा परंतु आज खर्चा बहुत अधिक होगा। खर्च पर नियंत्रण पर कोई भी कोशिश सफल नहीं हो पाएगी। व्यावसायिक कामकाज में काफी गति आएगी और विस्तार कार्यक्रम पर खर्चा होगा। नौकरी में समय अच्छा रहेगा परंतु बॉस के कठिन समय है। आपके छोटे भाई-बहिन के लिए कठिन समय है, उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के लिए यह संघर्ष का समय है परंतु शीघ्र ही अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement