Horoscope Today, 13 Feb 2021 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 08:25 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी  12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। कोई पुराना मामला हल होगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी परंतु किसी व्यक्ति से आपकी नाराजगी छिप नहीं सकेगी। भाई-बहिन या अधीनस्थ लोग आपकी मदद करेंगे। पे्रम संबंधों में थोड़ी सी खटास रह सकती है। यदि आपने ध्यान ना दिया तो बात बढ़ जाएगी। आपको पहल करके मामले को हल कर लेना चाहिए। आर्थिक कारणों से तनाव रहेगा और बहुत कोशिश करने के बाद भी आपको राहत नहीं मिलेगी। रक्त-चाप होगा या निराशा की भावना बनी रहेगी। किसी प्रमुख व्यापारिक निर्णय को आगे के लिए टाल दें, आज का निर्णय शुभ नहीं रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। कुंभ: आज मन में बहुत चिंता रहेगी। किसी का समर्थन पाना चाहते हैं तो उसके लिए कोशिश करनी होगी। प्रेम संबंध को लेकर मन में निराशा रहेगी पर भाग्य आपके साथ है। व्यावसायिक संधियों मेें सफलता मिलेगी, आय बढ़ेगी, कोई नया काम मिलने की संभावना बन जाएगी। कार्य-निष्पादन में कमियां रहेंगी, शत्रु के द्वारा किए जाने वाले कार्य पर नज़र रखें, कोई बात होने से पहले ही उसे काट सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। एसिडिटी की समस्या बनी रहेगी। भाई-बहिनों की ओर से चिंता बनी रहेगी, आवश्यकता पड़ी तो शत्रु पर प्रहार करेंगे। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा में कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी से सौहाद्र्र बढ़ेगा। मीन: कार्य में विभिन्न बाधाएं बनी रहेंगी। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उस ढंग से कार्य नहीं बनेगा। अपनी कार्य-प्रणाली से लोगों में विश्वास नहीं जमा पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है, गलतियों के बाद भी काम रूकेंगे नहीं और आपकी रक्षा होगी। चंद्रमा आज प्रतिकूल है अत: यात्रा को त्याग दें। कोई नया काम शुरु नहीं करें। शत्रुओं से सावधान रहें, आपके विरुद्व कोई ना कोई बात चलती रहेगी। कार्य-पद्धति में संशोधन की आवश्यकता है, विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। नियम विरुद्व कोई कार्य नहीं करें, वरना आपको खामियाजा भुगतना पड़ जाएगा। आज हाथ में आया लाभ अचानक हाथ से निकल जाएगा। खर्चा बढ़ रहा है और आपको इधर-उधर से प्रबंध करना पड़ेगा।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement