Horoscope Today, 10 June 2022 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 जून 2022 12:38 PM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। पिछले बकाया काम पूरे नहीं हो रहे उसकी चिंता रहेगी। किसी विशेष काम को लेकर अधिक चिंता रहेगी कि उसे आगे बढाएं या नहीं। कानूनी विवाद में शान्ति रखें, अभी समय ठीक नहीं है। घर में किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेगी और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वृषभ: आज किसी बात को लेकर वाद-विवाद की सी स्थिति रहेगी। आप दिनभर व्यस्त रहेंगे और जहां काम करते हैं अपनी बात मनवाने की चेष्टा करेंगे। व्यवसाय करते हैं तो लाभ में रहेंगे क्योंकि आपकी जिद में लाभ छिपा है। कानूनी विवाद में शांति बरतें। आज खर्चा बहुत होगा और अकारण ही खर्चे से थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है। उनका कामकाज बढ़ेगा या शिक्षा इत्यादि में सुविधा बढ़ेगी। मिथुन: किसी बहुत बड़े अनिश्चय से निकलकर कोई निर्णय ले पाएंगे और आगे बढेंगी। संतान को लेकर मन में भारी चिंता रहेगी। उनकी समस्याएं विशेष नहीं है और अपने आप हल होती चली जाएंगी। घर में भी वातावरण थोड़ा कलह का सा रहेगा और आप अपेक्षित सा महसूस करेंगे परंतु कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement