Horoscope Today, 08 Sept 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 सितम्बर 2020 08:29 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी  12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज काम-काज को लेकर थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कई तरह की अड़चनें आएंगी और बार-बार चिंतित होंंगे। यात्रा को लेकर मन में दुविधा रहेगी। संतान को सांैपे गए कामों में सफलता मिलेगी। वे नए ढंग से भी सोच सकते हैं। आपको उनके दृष्टिकोण को स्वीकार करने में हानि नहीं होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन के प्रयोग से कष्ट हो सकता है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा और आप कुछ नया भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे व्यवसाय में लाभ होगा या काम आगे बढ़ेगा। मार्ग में आई हुई अड़चनें दूर हो सकती हैं। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा, आपका प्रभाव बढ़ेगा। वृषभ: आज काम-काज में छोटी-मोटी अड़चनें बनी रहेंगी। आप जितना अधिक भागदौड़ करेंगे उतनी ही समस्याएं उलझ जाएंगी। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। खर्चा व परेशानी ही हाथ लगेगी। किसी होते हुए काम से एकाग्रता भंग हो जाएगी और आप अचानक बीच में ही छोड़ सकते हैं। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। आप नए साधन जुटाने की चिंता ज्यादा करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में अत्यंत सावधानी बरतें क्योंकि राहु-सूर्य की नजदीकी आपके लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की बहुत ही चिंता करनी पड़ेगी। कोई नई बात सामने आ सकती है। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा और कई पुराने संबंध जीवित हो जाएंगे। मिथुुन: शाम तक की यात्राएं तो शुभ रहेंगी परंतु अंधेरा होने के बाद यात्रा नहीं करें। वैवाहिक जीवन में समय शुभ है परंतु किसी मामले को लेकर आंतरिक विरोध प्रबल रहेगा। व्यावसायिक विरोधियों के विरुद्ध आप कोई कदम उठाना चाहते हैं परंतु आपके मन में एक हिचक सी ही रहेगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए समय ठीक चल रहा है और उनके संबंध की बातें आगे बढ़ेंगी। संतान की तरफ से कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसे गुण-अवगुण के आधार पर आप स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के मामले में समय शुभ बना हुआ है, लाभ भी बढ़ेगा। घर-कुटुंब में किसी विवाद को लेकर आप अपने रुख में परिवर्तन नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement