Horoscope Today, 07 Aug 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अगस्त 2020 08:42 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: आज का दिन बहुत व्यस्त जाएगा। सारे ही काम मारा-मारी से करेंगे। ना एक काम पूरा और ना ही दूसरा। दोपहर बाद तो आपको कई कामों में से किसी एक को छोड़ देना ही होगा। बाहर की यात्रा के शुभ फल नहीं मिलेंगे। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक रहेगा। प्रभाव में वृद्धि के लिए दिन ठीक है। कई लोगों का समर्थन आपको मिलेगा। संतान से आज के दिन कोई खास उम्मीद नहीं रखें, उनका मन कामकाज में नहीं है। रक्त-विकार आज परेशान करेंगे। ब्लड-प्रैशर का ध्यान रखें। सरकारी लोगों से बनने वाले काम आज सरल हो जाएंगे। कोई ना कोई व्यक्ति आपके कामों की पैरवी करेगा। भाई की तरफ से चिंता रहेगी। किसी सहायक की भी चिंता रहेगी। कुंभ: दौड़-भाग के काम आज पूरे कर लीजिए। आपके पास साधनों का अभाव तो रहेगा पर फिर भी समय का पालन करना जरूरी सा ही रहेगा। मिल-जुल कर काम करने में ही भलाई है। आपको सहयोग मांगना भी पड़ेगा और सहयोग देना भी पड़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए बहुत ज्यादा चिंता नहीं करें, ग्रह आपकी मदद कर रहे हैं। आपका अब किया हुआ काम बाद में काम आएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आक्षेप आ सकता है। कार्य बहुत सावधानी से करें तो आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो कोई कानूनी गलती हो सकती है। व्यवसाय में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी कोई भी योजना सफल हो जाएगी। मीन: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, जब अवरोध के बाद भी आपके काम-काज में सफलता मिलेगी। अर्थ-लाभ के नए रास्ते खोलने की आप कोशिश करेंगे। एक-दो नए लोगों का सहयोग मिलेगा। काम-काज की पद्धति में हल्का सा सुधार आएगा जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। आज नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करें क्योंकि उसमें आगे चलकर नुकसान दिख रहा है। नौकरी में तो दिन अच्छा जाएगा पर यदि व्यवसाय करते हैं तो संघर्ष बढ़़ेगा। लेन-देन के मामलों में कुछ समस्याएं रहेंगी। धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा नहीं लगेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माता की तरफ से भी सामान्य सी चिंता रहेगी।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement