Horoscope Today, 06 Sept 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: रविवार, 06 सितम्बर 2020 08:21 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है बल्कि आपके शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। काम-काज में गति आएगी और दिन के घटनाक्रम को आप अपने हिसाब से परिवर्तन कर सकते हैं या तय कर सकते हैं। घर-परिवार के साथ आज ज्यादा समय बिताने को मिलेगा। बाहर घूमने-फिरने के लिए भी परिवार के लोग साथ रहेंगे। यात्रा बहुत मजबूरी में ही करें क्योंकि लंबी यात्रा से कष्ट हो सकता है। संतान पक्ष के लिए समय बहुत अच्छा है और उनकी उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। संतान के लिए कुछ नया करने का अवसर बना हुआ है। तकनीकी क्षेत्र में आपको व संतान को भी सफलता मिलेगी। वृषभ: आज यात्रा से शुभ फल नहीं आएंगे अत: आपको यात्रा किसी अन्य दिन के लिए स्थगित कर देनी चाहिए। मिल-जुलकर काम करने की कोशिश करें। इन दिनों आपस में असहमति ज्यादा रहेगी और इसके कारण तनाव भी बढ़ेगा और आपकी समस्याएं भी बढ़ेंगी। कानूनी मामलों से दूर रहना ही अच्छा है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे और लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। एक तरफ आपका आर्थिक लाभ हो रहा होगा तो दूसरी तरफ ऋण का दबाव भी बहुत ज्यादा होगा। किसी बड़े समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपकी रीति-नीति की प्रशंसा होगी। शुगर से परहेज रखें। मिथुुन: आज पुरानी कोशिशें सफल हो सकती है और कोई अटका हुआ काम भी बन सकता है। शत्रु परास्त होंगे और व्यावसायिक मामलों में आपकी रीति-नीति की ही चलेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे क्षण आज आ सकते हैं। ना केवल आप उनका मान करेंगे बल्कि कोई उपहार भी दे सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध की बात आगे बढ़ेगी। नया प्रेम संबंध थोड़ा सा और आगे बढ़ेगा। षडय़ंत्र से सावधान रहें क्योंकि कुछ लोग आपके विरुद्ध कोई ना कोई योजना बना रहे हैं। यह समय संतान के लिए शुभ है और उनके जीवन में कोई असाधारण प्रगति आ सकती है। व्यापार में भागीदारी शुभ रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement