Advertisement
नादौन में दिखी भाजपा विधायक की दबंगई, पुलिस के साथ हाथापाई
हमीरपुर। जिले के उपमंडल नादौन में आज भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक विजय अग्निहोत्री की दबंगई खुलेआम देखने को मिली। यह तब हुआ जब भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तभी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री पर नादौन के एसएचओ को धक्का देने का आरोप लगा है। यह भी पता चला है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में एसएचओ को धमकाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महज दो महीने की है, इसके बाद देखते हैं क्या होता है। एक कार्यकर्ता ने एसएचओ के कंधे पर लगे स्टार को लेकर टिप्पणी की।
मामला काफी तनावपूर्ण होने के बाद एसएचओ ने भाजपा विधायक और उनके समर्थकों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता एसएचओ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे निकल गए। उन्होंने पुलिस के सामने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। मामले पर एसपी रमन कुमार ने मामले की जानकारी न होना बताया है। साथ ही कहा है कि अगर भाजपा विधायक ने पुलिस कार्यवाही में बाधा डाली है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement