Honors get inspiration to innovate: Industry Commissioner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सम्मान से मिलती है नया करने की प्रेरणा: उद्योग आयुक्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 5:44 PM (IST)
सम्मान से मिलती है नया करने की प्रेरणा: उद्योग आयुक्त
जयपुर। उद्योग आयुक्त व सीएसआर सचिव डॉ. कृृष्णा कांत पाठक ने कहा है कि सम्मान से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा स्थापित होने के साथ ही अन्य कार्मिकों को नया व विशिष्ठ करने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. पाठक मंगलवार को उद्योग भवन में रसोई 2019 : स्वाद राजस्थान का उत्सव में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जयपुरवासियों की सहभागिता, मीडिया के सहयोग और कार्मिकों की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से राजस्थान हाट पर जनभागीदारीयुक्त सफल आयोजन संभव हो सका। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशकों में पी के जैन, अविन्द्र लढ़ढा, संयुक्त निदेशकों मेें संजीव सक्सैना, एसएस शाह, सीबी नवल, पीएन शर्मा, डीडी मीणा, उपनिदेशकों में केके पारीक, चिरंजी लाल, सुभाष शर्मा, निधी शर्मा, लेखाधिकारी भारती मीणा, सहायक निदेशकों में रवि गुप्ता, रश्मीकांत नागर, अनुकृृति सिंह, रमेश मीणा, सहायक निदेशक पब्लिक रिलेशन राजेन्द्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला उद्योग अधिकारियों में राजेन्द्र गुप्ता, डीएन माथुर, राजेश सक्सैना, मंयक जोशी, रीना माथुर, सविता केजरीवाल, मधुमाला, त्रिलोक चंद, विष्णु मिश्रा, निजी सहायक सुरेन्द्र शर्मा, कार्मिकों में अशोक शर्मा, सुनील चांदवाड़, विनोद बाकलीवाल, नवल किशोर सैन, विजय सिंह शेखावत, विष्णुमनोहर भातरा, लक्ष्मण सिंह प्रशांत सैनी, आशिष दातोलिया, अजय चौधरी, आंकाक्षा चौधरी, चन्द्र मोहन शर्मा, रमाकांत शर्मा, सरिता, आनंद शर्मा, भास्कर शर्मा, जितेन्द्र कुमावत, ठाकरसी मीणा, प्रहलाद मीणा, अब्दुल सलाम, ग्यारसी गुर्जर और वाहन चालक अब्दुल अजीज आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि उद्योग विभाग के उद्यम प्रोत्साहन संस्थान द्वारा राजस्थान खाद्य व्यापार संघ, नेशनल ऑयल फैडरेशन, ग्रीनटेक फूूड पार्क सहित विभिन्न परिसंघों के समन्वय व सहयोग से राजस्थान हाट पर 14 से 17 मार्च तक रसोई उत्सव 2019 : स्वाद राजस्थान का उत्सव का अभिनव व अनूठा आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement