Home Minister Singh said, Three strikes on Pakistan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:20 am
Location
Advertisement

गृहमंत्री सिंह बोले - 5 साल में तीन बार पाकिस्तान पर की स्ट्राइक, यहां देखें

khaskhabar.com : शनिवार, 09 मार्च 2019 9:12 PM (IST)
गृहमंत्री सिंह बोले - 5 साल में तीन बार पाकिस्तान पर की स्ट्राइक, यहां देखें
मेंगलुरु। पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक पर चल रही सियासत अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि पांच साल में हमारी सेना ने तीन बार अपनी सीमा से बाहर जाकर स्ट्राइक की। इनमें से हमने दो स्ट्राइकों की जानकारी भी दी है। यह बात गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के मेंगलुरु में रैली को संबोधित करते हुए कही।

गृहमंत्री राजनाथ ने बताया कि जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में हमारे सोए हुए जवानों पर हमला कर दिया था। इसमे 17 जवान शहीद हो गए थे। तब हमने पहली बार अपनी सीमा लांघकर स्ट्राइक की। इसके बाद दूसरी बार ऐसा ही पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला करने के तेरह दिन बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement