Home Minister said, Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Conspiracy to kill!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:35 am
Location
Advertisement

गृहमंत्री बोले, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हत्या की साजिश रची!

khaskhabar.com : सोमवार, 03 सितम्बर 2018 3:25 PM (IST)
गृहमंत्री बोले, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  की हत्या की साजिश रची!
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर हुए पथराव की घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना के बारे में प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसके पीछे मुख्यमंत्री की हत्या करने की साजिश रची गई थी। गृहमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे। उन्होंने कहा है कि इस मामले में अभी तक 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य के गृहमंत्री ने बताया कि इस घटना से लगता है कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराशा हाथ लग रही है। उनका कहना है कि पहले कांग्रेस के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते थे और अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस का यह चरित्र है वो सत्ता पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। उल्लेख हैं कि इस मामले में कुल 12 लोगों को दबोच लिया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मध्यप्रदेश के चुरहट में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम के रथ पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement