Home Minister Amit Shah will visit Sultanpur Lodhi Gurdwara on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:16 pm
Location
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा जाएंगे

khaskhabar.com : रविवार, 10 नवम्बर 2019 3:07 PM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा जाएंगे
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 500वीं जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को (कल) पंजाब के सुल्तानपुर लोधी शहर के ऐतिहासिक बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की सूचना दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी सोमवार को पवित्र स्थल का दौरा करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी डेरा बाबा नानक गए, जहां से उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए पहले तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement