Advertisement
रिक्त पदों पर नई भर्ती से पहले एचकेआरएन कर्मियों को किया जाए नियमित: कुमारी सैलजा

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में होने वाली हर परीक्षा और भर्ती/नियुक्ति को पेपर लीक और घपलेबाजी की गारंटी बना दिया है। कोई भी परीक्षा बिना धांधली के नहीं हुई। नकल और पेपर लीक की वारदातों को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, परीक्षा चाहे छोटी हो या बड़ी सबसे पहले नकल और पेपरलीक पर अंकुश लगाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए, नकल और पेपरलीक माफियाओं पर अंकुश कसने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यह सरकार रोजगार को लेकर गंंभीर नहीं है, नियमित भर्ती करने के बजाए एचकेआरएन के तहत भर्ती कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, समान काम समान वेतन की नीति के तहत एचकेआरएन कर्मियों को वंचित रखा गया है उनसे काम तो नियमित कर्मचारियों की भांति लिया जाता है पर वेतन आधा भी नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार एचकेआरएन कर्मियों के साथ न्याय करना चाहती है तो नई भर्ती करने से पूर्व रिक्त पद ही ही एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


