Hizbul Mujahideen recruitment module busted in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर : बारामूला में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 2:11 PM (IST)
कश्मीर : बारामूला में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़
श्रीनगर। कश्मीर के बारामूला जिले में राज्य की पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस माड्यूल का नेतृत्व कुपवाड़ा जिले का हंदवाड़ा निवासी हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर परवेज वानी कर रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘छापेमारी के दौरान तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस माड्यूल की योजना कुछ लडक़ों को पाकिस्तान भेजने और वहां के आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षण दिलाने की थी।’ पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में से एक अब्दुल रशीद बट मई में पाकिस्तान गया था और वहां पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित खालिद बिन वलीद शिविर में प्रशिक्षण लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement