Hit & Run: pickup driver hit the Student riding a Scooty and escaped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Hit & Run: स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मार पिकअप चालक फरार

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 10:37 AM (IST)
Hit & Run: स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मार पिकअप चालक फरार
जयपुर। शहर के करतारपुरा रेलवे फाटक के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। करतारपुरा रेलवे फाटक के पास हुई दुर्घटना में 17 साल के चिराग की मौत हो गई। चिराग अपने घर से ट्यूशन पढऩे जा रहा था तभी, सामने से आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। चिराग घर से स्कूटी पर ट्यूशन के लिए निकाला था। इस दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने चिराग की स्कूटी को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला पिकअप ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इससे भी ज्यादा दुखदायी ये रहा रहा की करीब 1 घंटे के इंतजार के बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। जिससे लोगों ने खासी नाराजगी दिखाई। चिराग सिविल लाइन्स इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement