Hindu army posters appear in Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:07 am
Location
Advertisement

लखनऊ में लगे हिंदू आर्मी के पोस्टर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 12:07 PM (IST)
लखनऊ में लगे हिंदू आर्मी के पोस्टर
लखनऊ। एक हिंदू संगठन 'हिंदू आर्मी' ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में पोस्टर लगाए हैं। इसमें हिंदुओं से 'जागो हिंदू जागो' कहा गया है। पोस्टर में कहा गया है, "जागो हिंदू जागो..कैसे कहें कि देश आजाद है।" इन पोस्टरों में हिंदू आर्मी के संस्थापक मनीष विधायक की तस्वीर लगी है।

भाजपा ने इस संगठन से खुद को अलग किया है। उप्र भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनीष विधायक का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

इस बीच, मनीष विधायक ने दावा किया है कि वह भाजपा के प्रमुख अमित शाह और उनकी नीतियों से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, "मैंने पोस्टर लगवा कर कुछ भी गलत नहीं किया है। हम हिंदुत्व के लिए कार्य करते हैं। मैंने एक महीने पहले संगठन बनाया और मैं किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हूं।"

मनीष विधायक का वास्तविक नाम मनीष यादव है और हाल के समय तक वह समाजवादी पार्टी के साथ थे।

उन्होंने कहा, "मैंने हिंदुत्व के लिए समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया और खुद की पार्टी बनाई।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement