Advertisement
हिंदी पखवाड़ाः हिंदी स्वमेव प्रतिष्ठित राष्ट्रभाषा- संजीव ठाकुर

अध्यक्ष उदयभान सिंह चौहान ने कहा हिंदी सहज शुलभ और सर्वमान्य भाषा है मेडिकल कॉलेज की हिंदी माध्यम से पढ़ाई किए जाने की घोषणा पर उन्होंने बधाई देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र बेजुबान ने अपनी ओज पूर्ण रचनाएं सुना कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ अपराजिता शर्मा ने अपने रिसर्च प्रकाशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी ने वैश्विक स्तर कई महत्वपूर्ण सोपान स्थापित किए हैं।
राजेश जैन राही ने हिंदी दिवस पर अपनी महत्वपूर्ण रचनाएं सुनाई, जिसमें दोहा तथा व्यंग्य रचनाएं शामिल थी लतिका भावे ने गीत गाये, शोभा रानी शर्मा ने अपनी कविताओं से हिंदी के महत्व को दर्शित किया। भव्या सुर्या शालू सुर्या ने स्वर लिखित गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेजुबान तथा शोभा शर्मा द्वारा सभी हिंदी सेवायों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों का संस्थान के द्वारा मोतियों की माला तथा श्रीफल से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र रावल अनीता झा शरदेंदु झा, सुमन बाजपेई, सुषमा पटेल, स्वाती भट्ट, बलजीत कौर रुनाली चक्रवर्ती, मन्नू लाल यादव, डॉ नीता श्रीवास्तव, छबिलाल सोनी, और बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष शोभा रानी शर्मा द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


