Himachal Pradesh: white sheet spread On the hills in manali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:52 am
Location
Advertisement

मनाली की पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछी, धर्मशाला में माइनस 5.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 नवम्बर 2019 11:53 AM (IST)
मनाली की पहाड़ियों पर बर्फ की चादर बिछी, धर्मशाला में माइनस 5.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम तापमान के कारण क्षेत्र के आस-पास की पहाड़ियों में भरपूर बर्फबारी हुई, जिससे वहां का नजारा और भी मनोरम हो गया है।

बर्फबारी की खबर मिलते ही मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने बर्फीले नजारे का आनंद लेने के लिए मनाली के रिसॉर्ट्स में बुकिग करानी शुरू कर दी है।

बर्फबारी से सोलांग स्की ढलान ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं शिमला जिले के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में हल्की बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटक आनंद ले रहे हैं। वहीं अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल धर्मशाला और पालमपुर में भी बर्फबारी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement