Himachal Pradesh State Women Commission will be organized Legal Awareness Camp in every Panchayat of Jwalamukhi assembly constituency- Dr. Daisy Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:30 am
Location
Advertisement

महिला आयोग हर पंचायत में लगायेगा विधिक जागरूकता शिविर- डॉ डेज़ी ठाकुर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 मई 2018 2:06 PM (IST)
महिला आयोग हर पंचायत में लगायेगा विधिक जागरूकता शिविर- डॉ डेज़ी ठाकुर
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज चंगर पंचायत लगड़ू के आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.डेजी ठाकुर ने इस शिविर की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ.डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के संवैधानिक हितों का ध्यान रखते हुए राज्य महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने, उनके अधिकारों का संरक्षण और महिलाओं को न्याय मिले, इसके लिए महिला आयोग हर समय महिलाओं के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग तक सभी महिलाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अहम भूमिका अदा कर रही हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा में परिवार में महिला द्वारा महिला की प्रताड़ना करने के लिए सास द्वारा बहुओं को दहेज मांगना, बेटी होने पर प्रताड़ना जैसी घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि यह समस्या महिला द्वारा ही बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अपने घर का वातावरण यदि सही बनाना है और हम चाहते हैं कि यदि हमारी आने वाली पीढ़ी खुशी का वातावरण घर में देखें तो यह सब एक सास और बहू के हाथ में है। यदि हम प्रेमपूर्वक घर में रहते हैं और घर में सास बहू को बेटी और बहू सास को मां माने तो इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाना महिलाओं के हाथ में है और यदि महिलाएं अपने मन में ठान लें तो महिलाओं में दैविक शक्ति है कि महिलाएं हर काम कर सकती हैं। उन्होंने समाचार पत्रों में आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर बोलते हुए कहा कि इस प्रकार का वहशीपन और दुष्कर्म करने वाले विकृत मानसिकता के लोग हैं और उन में किस तरह बदलाव लाया जाए इस पर चिंन्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि क्यों ना हम ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें इस प्रकार की समस्या ही ना हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी की मानसिकता में बदलाव करना होगा और इसकी शुरुआत मां द्वारा अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ घर में ही पढ़ाना होगा और उनके मन में नारी के प्रति सम्मान के भाव डालने होंगे तभी समाज बदल सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर पंचायत में विधिक शिविर लगाए जाएंगे ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी हो।

इस शिविर में महिला आयोग सदस्य इंदुबाला ने भी महिलाओं को संबोधित किया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अंतरजातीय विवाह, बागवानी प्रसार अधिकारी काजल ने बागवानी विभाग और डॉक्टर नवदीप कुमार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में बालिका आश्रम गरली की अधीक्षक निर्मला देवी ने विस्तार से घरेलू हिंसा अधिनियम बारे जानकारी दी।

इससे पूर्व आंगनवाड़ी केंद्र लगड़ू पहुंचने पर उपमंडलाधिकारी ज्वालामुखी राकेश शर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने महिला आयोग अध्यक्ष डॉ.डेजी ठाकुर और महिला आयोग सदस्य इंदू बाला का स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी, बाल विकास अधिकारी अश्विनी शर्मा, नायब तहसीलदार सबरूप,कैप्टन देवराज राणा, ठाकुर बलदेव सिंह, पवन राणा, बालकराम शर्मा, उपप्रधान मनमोहन सिंह, सुशील शर्मा, शिखा देवी के साथ चंगर क्षेत्र की तकरीबन 400 महिलाओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement