Himachal Pradesh Elections 2017: PM Modi Address rally in Kangra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:00 am
Location
Advertisement

कांगडा: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस पार्टी सडी हुई सोच का नमूना, हो रहा सफाया

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 12:15 PM (IST)
कांगडा: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस पार्टी सडी हुई सोच का नमूना, हो रहा सफाया
कांगडा। हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। यहां 9 नवबंरको विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में यहां कांग्रेस और बीजेपी किला फतह करने की पूरी कोश्शि में जुटी है। बीजेपी ने भी यहां अपनी सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पिछले तीन दिनों से हिमाचल में पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगडा पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां आज एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के कई सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आपको 9 तारीख को बटन दबाना है लेकिन बटन दबाने से पहले उस बलिदान को याद रखिएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब मेरा आज का प्रोग्राम बन रहा था तो उत्साह कम था। पीएम मोदी ने कहा कि उत्साह इसलिए कम था क्योंकी मैंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हिमाचल तो हम जीतने ही वाले हैं तो मुझे क्यों दौडा रहे हो। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी सुबह रैली में इतनी भीड होना काफी बडी बात है। उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल में काफी समय काम किया है।, मैंने हिमाचल की हर गली-मोहल्ले में काम किया है।
पीएम मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की हिम्मत की दाद देनी पडेगी, उनके पास कुछ नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सब कुछ खत्म हो गया। जनता को जहां जब मौका मिल रहा है उनको साफ कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के सीएम खुद भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर चल रहे हैं, फिर भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कर रही है। मोदी ने कहा कि अगर आप ईमानदारी से कोई काम करते हैं और गलती हो जाए तो जनता माफ कर देती है, लेकिन अगर जानबूझ कर कोई गलती की, तो देश माफ नहीं करेगा। देश में हर जगह लोग कांग्रेस पार्टी को सजा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement