Himachal Pradesh : Bus falls inside gorge in Kullu, 30 dead, 40 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:19 am
Location
Advertisement

हिमाचल : बस खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत, 40 घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 जून 2019 08:12 AM (IST)
हिमाचल : बस खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत, 40 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को एक निजी बस के एक गहरी खाई में गिरने से तीस लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालीस लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यहां तक कि बस की छत पर भी मुसाफिर बैठे हुए थे। इनमें से अधिकांश लोग कुल्लू और मंडी जिलों के थे।

हादसा कुल्लू शहर से 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि निजी बस कुल्लू से गदा गुशैनी जा रही थी, जब वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि घायलों को कुल्लू और मंडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में बंजार के स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हैं जो अपने घरों को लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement