Himachal Gauravnavitvata from Nadda post of Executive President: Shantakumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:31 pm
Location
Advertisement

नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आसीन होने से हिमाचल गौरवांन्वित : शान्ताकुमार

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 जुलाई 2019 8:56 PM (IST)
नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आसीन होने से हिमाचल गौरवांन्वित : शान्ताकुमार
धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने युवा नेता जगत प्रकाश नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजनीति में पुनः गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा नेता अनुराग ठाकुर को केंद्र में महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री पद प्रदान कर और अब दूसरे युवा नेता जे.पी .नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर पहली बार छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को सम्मान प्रदान किया है।

शान्ता कुमार ने इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने कहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के योग्य एवं गतिशील नेतृत्व में हिमाचल विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश के दो नेताओं के केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होने से, इन सभी नेताओं के सामूहिक प्रयास से आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास होगा और हिमाचल देश का सबसे समृद्द प्रदेश बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement