himachal Chief Minister jairam thakur announced various developmental works in kangra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:26 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाएं

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 2:19 PM (IST)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाएं
कांगड़ा। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा ज़िला के सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप-तहसील थुरल को तहसील में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवारना को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने, पशु औषद्यालय सुलह को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा भवारना में लोक निर्माण विभाग का उप मण्डल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरू रविदास मन्दिर भदरोल में सरायं के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा पालमपुर से शिमला के लिए वाया सुजानपुर सुपरफास्ट बस सेवा आरम्भ करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज थुरल के लिए पांच करोड़ रुपये, सुलह खण्ड के भेडू महादेव के साथ लम्बागांव खण्ड की आठ पंचायतों को जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने परौर, देहरा, लोहरा, पुड़वा मार्ग को मुख्य ज़िला मार्ग बनाने तथा क्षेत्र में पांच हैंडपम्प स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पालमपुर से बद्दी के लिए वाया सुलह कंकड होते हुए सुपरफास्ट बस सेवा आरम्भ करने की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement