यमुनानगर। मधु चौक पर हुए एक सड़क हादसे के बाद मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को मौके पर आना पड़ा। इससे पहले हादसे के बाद मां बेटी ने उस कार चालक की पिटाई भी कर दी। जिससे उनकी टक्कर हुई और फिर खुद की गलती छिपाने के लिए जमकर ड्रामा किया। लेकिन इसके बाद पुलिस ने मुश्किल से महिलाओं को काबू में किया और हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में थाने में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया। जिससे पुलिस को मामले में कार्रवाई से पीछे हटना पड़ा।