High speed container hit the bike, 1 B.Tech student died, another seriously injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2023 3:05 PM (IST)
तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस घटना में मौके पर बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 1 छात्र घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतक छात्र बिहार का है रहने वाला है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14.01.2023 को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: 2:00 बजे सूरजपुर से परी चौक की तरफ जा रहे ट्रक आईसर कैंटर नंबर के द्वारा अल्फा वन गेट नंबर 1 के सामने तुगलपुर से आकर यू-टर्न लेकर परी चौक की तरफ जाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर विकास पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी कुरैया जिला सारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल शुभम साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी छतरपुर दिल्ली को बेहोशी हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की बॉडी कैलाश अस्पताल में है। आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है। घायल के परिजन मौके पर हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल और मृतक दोनों बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement