महिलाओं को शनि शिंगणापुर मंदिर में जाने से रोका तो होगी जेल:HC
khaskhabar.com:
परंपरा के मुताबिक, शनि मंदिर में 400 साल से किसी महिला को शनि
देव के चबूतरे पर जाकर तेल चढ़ाने या पूजन करने की इजाजत नहीं है। 29
नबंवर, 2015 को एक महिला के शनिदेव के चबूतरे पर जाकर पूजा करने के बाद
काफी विवाद हुआ। शिंगणापुर में पंचायत हुई और मंदिर का शुद्धिकरण हुआ था।
वहीं, भूमाता ब्रिगेड और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की मेंबर रंजना गवांदे
ने इसे शनि मंदिर में क्रांतिकारी घटना बताकर स्वागत किया था। 15 साल पहले
भी शनि मंदिर पूजा को लेकर महिलाओं ने आवाज बुलंद की थी। तब जाने-माने
रंगकर्मी डॉ. श्रीराम लागू इस मुहिम से जुड़े थे।