अमृतसर। पाकिस्तान से आई मालगाड़ी से अटारी रेलवे स्टेशन से हेरोइन बरामद की गई है। जब पाकिस्तान से अटारी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पहुंची तो कस्टम जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त तौर पर सर्च अभियान चलाया इस दौरान गाड़ी के डिब्बे नम्बर 26016 के अंदर बने खाली खोल से चुम्बक से लटका हुआ एक डिब्बा मिला। जब कस्टम ने डिब्बे को खोला तो डिब्बे में 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई कस्टम विभाग द्वारा इस डिब्बे को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत