heroin seized coast of 25 crore, accused connected from pakistani smuggler-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े आरोपी के तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 1:31 PM (IST)
25 करोड़ की हेरोइन जब्त, पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े आरोपी के तार
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अटारी के गॉव महवा से गुरनाम सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पांच किलो हेरोइन जब्त की है साथ ही उससे 50000 रुपए भी बरामद किए है। काउंटर इंटेलिजेंस के आईजी एम एफ फारुकी के अनुसार गुरनाम सिंह पाकिस्तान में बैठे स्मगलर राणा के सम्पर्क में था। उसी ने हेरोइन गुरनाम सिंह को भिजवाई थी। आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब आरोपी हेरोइन के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुरनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है।

[@ कहीं सीनियर बादल मना रहे हैं, कहीं जूनियर बादल डरा रहे हैं]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement