Advertisement
रूस में 22 लोगों के साथ हेलीकॉप्टर हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि निकोलेवका हवाई अड्डे के क्षेत्र में कामचटका हाइड्रोमेटोरोलॉजिकल सेंटर द्वारा कम दृश्यता दर्ज की गई थी, जहां हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। रहस्यमय तरीके से गायब हुए हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए एक विमान को भेजा गया है। हालांकि, अभी गायब हुए हेलीकॉप्टर का कुछ भी सुराग नहीं मिला है।
इस मामले को लेकर एक समिति बनाई गई है, जिसने यातायात सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और हवाई परिवहन के संचालन से संबंधित आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 263 के तहत घटना की जांच शुरू की है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने के लिए वाचकाज़ेट्स ज्वालामुखी और निकोलेवका की बस्ती में बचाव दल भी तैनात किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


