Heavy snowfall on Uttarakhand hills-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:11 pm
Location
Advertisement

उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर भारी बर्फबारी

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 2:32 PM (IST)
उत्तराखंड की पहाडिय़ों पर भारी बर्फबारी
देहरादून। उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित कई पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई जिसके कारण यहां के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कई अन्य जगहों खासकर मैदानों के तापमान में वृद्धि हुई है जो सामान्य है।

एक अधिकारी ने कहा, केदारनाथ घाटी में अचानक हुई बर्फबारी से निर्माण कार्यों में अधिक बाधा नहीं आई है। केदारनाथ घाटी में 2013 में आई बाढ़ से भीषण क्षति पहुंची थी। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों में शनिवार तक मौसम ठंडा रहेगा और बर्फबारी व बारिश भी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement