भारी बारिश ने थामी मुंबई, जारी रह सकती है अगले 48 घंटे
khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 2:33 PM (IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को शुरू हुई भारी बारिश ने मुंबई का पहिया थाम दिया है। सडक़ों पर पानी भर गया है और कई जगहों पर ट्रैफिक भी ठहर गया है। कुछ दफ्तरों में बारिश के कारण छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ठाणे और नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।