Heaven dweller Rajiv Gandhi realizes Gandhiji dream of village Swaraj: Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:29 pm
Location
Advertisement

गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना स्व. राजीव गांधी ने साकार किया : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 अगस्त 2019 8:16 PM (IST)
गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना स्व. राजीव गांधी ने साकार किया : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भावना थी कि देश में शासन दिल्ली में बैठकर नहीं, गांव के स्तर से हो। उनके ग्राम स्वराज्य के सपने को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से साकार किया। इस संविधान संशोधन में पंचायतीराज संस्थाओं में सभी वंचित वर्गों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई।

गहलोत मंगलवार को बिड़ला सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती पर आयोजित ’पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन सशक्तीकरण’ संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर आमजन को उसका लाभ पहुंचाने के लिए क्रांतिकारी सुधार किए। ग्राम पंचायतों के लिए 73वें संशोधन और शहरी क्षेत्रों के लिए 74वें संशोधन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का इन संस्थाओं की संरचना का पिरामिड बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement