Advertisement
डीआईजी भुल्लर केस में सुनवाई के दौरान सीबीआई और बचाव पक्ष में तीखी बहस, जमानत पर कोर्ट में दलीलें तेज

वहीं सीबीआई की ओर से पेश अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने बचाव पक्ष की दलीलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डीआईजी भुल्लर के खिलाफ दर्ज मामला नॉन-बेलेबल है और वे पुलिस विभाग के एक अत्यंत वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि कोई गवाह नहीं है। मामले में इंस्पेक्टर पवन लांबा पहले गवाह और इंस्पेक्टर आर.एम. शर्मा दूसरे गवाह हैं।
सीबीआई वकील ने आगे कहा कि भुल्लर जैसे वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला होने के कारण जांच में पूरी सतर्कता बरती गई। सेक्टर-9 डी का उल्लेख केवल लोकेशन के संदर्भ में है, जहां किसी का भी आना-जाना सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि डीआईजी भुल्लर द्वारा बिचौलिए को भेजे गए मैसेज से रिश्वत की मांग स्पष्ट होती है, जिसमें लिखा है—“जितने देता है, उतने ले लो और पूरे आठ लाख करने हैं।”
सीबीआई की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार डीएसपी स्तर के अधिकारी को गिरफ्तारी का अधिकार है और ऐसे मामलों में स्थान की कोई बाध्यता नहीं होती, विशेष रूप से जब मामला बड़े स्तर के भ्रष्टाचार और उच्च पदस्थ अधिकारी से जुड़ा हो।
सीबीआई वकील ने यह भी कहा कि डीआईजी भुल्लर के पिता पंजाब के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं, जिससे मामले की संवेदनशीलता और नेक्सस को देखते हुए एजेंसी ने पहले ही सभी साक्ष्य सुरक्षित कर लिए थे। इस कार्रवाई के बाद न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में हलचल मच गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


