heat wave continues in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:39 am
Location
Advertisement

उप्र में उमसभरी गर्मी का दौर जारी

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जून 2019 12:18 PM (IST)
उप्र में उमसभरी गर्मी का दौर जारी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की लुका-छिपी से उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही तेज धूप है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के चलते अभी बारिश के लिए दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

गुरुवार को अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 36 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 33 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को लखनऊ का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28$ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement